भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और पहला टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच आज एजबेस्टन में शुरू हो चुका है। इस टेस्ट मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 7 जुलाई से होगी और यह लिमिटेड ओवर की सीरीज 17 जुलाई तक चलेगी। लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए नियमित ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) मौजूद नहीं है क्योंकि वह चोट के चलते दौरे से बाहर हो चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ टी20 और वनडे सीरीज में कौन-से तीन खिलाड़ी ओपन कर सकते हैं? आइए आपको बताते हैं