scriptधोनी का फेमस वर्ल्ड कप 2011 का बल्ला, इतिहास का सबसे महंगा क्रिकेट बैट; जानें कीमत | Patrika News
क्रिकेट

धोनी का फेमस वर्ल्ड कप 2011 का बल्ला, इतिहास का सबसे महंगा क्रिकेट बैट; जानें कीमत

IPL टीम CSK के कप्तान एम एस धोनी विश्व के टॉप खिलाड़ियों में शुमार हैं। धोनी के बारे में एक बात को बेहद कम लोग जानते हैं। 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में धोनी द्वारा इस्तेमाल किया गया Reebok लेबल वाला बल्ला सबसे मंहगा क्रिकेट बैट है।

Jan 21, 2022 / 03:01 pm

Prabhat sharma

ms dhoni 2011 world cup final Bat

ms dhoni 2011 world cup final Bat

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की गिनती विश्व के टॉप अमीर खिलाड़ियों में होती है। टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक, धोनी ने मेन इन ब्लू के लिए कई अहम ट्रॉफी जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी की नेट वर्थ (MS Dhoni net worth) 819 करोड़ रुपये से अधिक की है। वहीं धोनी से जुड़ी एक बात जिसे बेहद कम लोग जानते हैं कि थाला धोनी ही वो शख्स हैं जिनके क्रिकेट बैट की कीमत सबसे ज्यादा है। श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कौन भूल सकता है जिसमें धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
धोनी ने जिस बैट से सिक्स लगाकर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाया था वो बल्ला क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बल्ला है। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। Reebok लेबल वाला धोनी का प्रसिद्ध बल्ला वर्ल्ड कप के बाद लंदन में एक चैरिटी कार्यक्रम में बेचा गया था। धोनी के इस बल्ले को RK ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटी लिमिटेड नामक कंपनी ने खरीदा था।
लंदन में आयोजित एक चैरिटी डिनर के दौरान इस कंपनी ने 161,295 डॉलर में धोनी के बल्ले को खरीदा था। उस वक्त इसकी कीमत भारतीय रुपए में तकरीबन 83 लाख थी। हालांकि, अब अगर देखा जाए तो धोनी के इस बल्ले की कीमत 1 करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा होगी। खबरों का मानें तो इस पैसे का इस्तेमाल धोनी की पत्नी के नाम से बनी संस्था साक्षी फाउंडेशन के विकास के लिए किया गया था।
यह भी पढ़ें

ICC ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

बता दें कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद अभी भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी आईपीएल की टीम CSK के कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी मं चैन्नई की टीम ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता हुआ है। वहीं आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने धोनी को रिटेन किया है।
यह भी पढ़ें

3 बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग के 319 रनों का रिकॉर्ड

Home / Sports / Cricket News / धोनी का फेमस वर्ल्ड कप 2011 का बल्ला, इतिहास का सबसे महंगा क्रिकेट बैट; जानें कीमत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो