ऋषभ पंत: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant ने हाल-फिलहाल में टेस्ट क्रिकेट में जिस अंदाज से बल्लेबाजी की है वो दर्शाता है कि वो कितनी लंबी रेस के घोड़े हैं। ऋषभ पंत, सहवाग की ही तरह तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऋषभ पंत का टेस्ट करियर अभी काफी छोटा है लेकिन, उन्होंने गाबा हो या साउथ अफ्रीका हर जगह इस बात की झलक दिखा दी है कि वो भविष्य में क्या कर सकते हैं। ऋषभ पंत ने अब तक 28 टेस्ट मैचों में 39.243 की औसत से 1735 रन बनाए हैं।