वेस्टइंडीज के क्लासिक बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। ब्रायन लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 582 गेंदों में 400 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। दो दशक होने को हैं लेकिन, ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना अब तक सभी दिग्गज क्रिकेटरों के लिए एक सपना ही लगता है। ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड का टूट पाना आसान नहीं है लेकिन, फिर भी रिकॉर्ड होते तो टूटने के लिए ही हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बातएंगे उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में जो भविष्य में ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं।