
किसी भी गेंदबाज के लिए पूरी टीम को आउट करना इतना आसान नहीं जितना सुनने में लगता है। हालांकि दो दिग्गज क्रिकेटर यह कारनाम कर चुके हैं, इनमें से एक तो भारतीय क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में पाकिस्तान के सभी दस विकेट लिए थे। कुंबले से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड के स्पिनर भी कर चुके हैं। उन्होंने न केवल विरोधी टीम की पूरी पारी ही अकेले समेट दी बल्कि सभी दस के दस बल्लेबाजों को बोल्ड आउट कर पवेलियन भेजा। इस क्रिकेटर का नाम है जॉन विज्डन। जॉन विज्डन ने आज ही के दिन यानी 15 जुलाई को ऐसा किया था।
एक ही दिन में आउट कर दी पूरी टीम
इंग्लैंड के एक घरेलू सत्र में नॉर्थ और साउथ की टीमों के बीच लॉर्ड्स में मैच चल रहा था। यह मैच एक ही दिन का था। इस मुकाबले में पहले साउथ की टीम ने बल्लेबाजी की और पूरी टीम सिर्फ 36 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी में नॉर्थ टीम की ओर से क्लार्क ने छह विकेट हासिल किए और जॉन विज्डन ने तीन विकेट लिए। वहीं नॉर्थ की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। पहली पारी में विज्डन ने 22 रन बनाए।
दूसरी पारी में आया विज्डन का तूफान
जब साउथ दूसरी पारी खेलने उतरी तो जॉन विज्डन के तूफान में पूरी टीम उड़ गई। 5 फीट 4 इंच के जॉन विज्डन ने दूसरी पारी में साउथ टीम के ओपनरों को जल्दी ही चलता कर दिया। सके बाद साउथ की तरफ से तीसरे नंबर पर बैटिंग करने कैफिन आए। कैफिन ने पारी को संभालने की कोशिश की और 24 रन बनाए, लेकिन विज्डन के तूफान के आगे वह भी नहीं टिक पाए और पवेलियन लौट गए। साउथ की टीम का कोई भी बल्लेबाज विज्डन के आगे टिक नहीं पाया।
सभी खिलाड़ियों को किया क्लीन बोल्ड
खास बात यह रही कि विज्डन ने साउथ की टीम के सभी खिलाड़ियों को अकेले ही आउट किया और सभी को उन्होंने बोल्ड आउट किया। साउथ की पूरी टीम 76 रनों पर सिमट गई और पारी व 19 रन से ये मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। विज्डन का कद सचिन तेंदुलकर की तरह ही अधिक नहीं था, वह पांच फीट 4 इंच के थे।
Updated on:
15 Jul 2021, 2:56 PM IST
Published on:
15 Jul 2021, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.