30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा ने दो साल पहले बनाया था एक वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा से पहले वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 6 Jul 2021, 4:57 PM IST

Rohit sharma

Rohit sharma

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। यहां टीम इंडिया को जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं। रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट कॅरियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आज ही के दिन रोहित शर्मा ने दो साल पहले 2019 में वनडे क्रिकेट में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे तोड़ना आसान नहीं है। उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड आज ही के दिन वर्ल्ड कप 2019 में श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर बनाया था।

पांच शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने दो साल पहले आज ही दिन एक वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा से पहले वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम था। संगकारा ने वर्ष 2015 के वर्ल्ड कप में चार शतक जड़े थे। इसके बाद यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया। वहीं विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर की भी बराबरी कर ली है।

यह भी पढ़ें— रोहित शर्मा ने बेच दिया करोड़ों रुपए की कीमत वाला अपना घर, जानिए विला की कीमत

इन टीमों के खिलाफ वर्ल्ड कप में जड़े शतक
रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में शानदार बैटिंक करते हुए 648 रन बनाए थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाए थे। हालांकि, रोहित शर्मा का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के कोई काम नहीं आ सका। दरअसल इस विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया यह सेमीफाइनल मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था। इसके बाद धोनी ने अगले वर्ष रिटायरमेंट ले लिया।

यह भी पढ़ें— इन 5 भारतीय क्रिकेटरों ने रोहित शर्मा के बाद किया था वनडे में डेब्यू, अब हो चुके हैं रिटायर

श्रीलंका के खिलाफ मैच में रोहित और केएल राहुल का शतक
2019 विश्व कप के 44वें मैच में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका की टीम से था। इस मैच में रोहित शर्मा ने शतक लगाया था और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 265 रनों का लक्ष्य दिया था। रोहित ने ओपनिंग करते हुए 94 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। इसमें 14 चौके और दो सिक्स शामिल थे। रोहित के अलावा इस मैच में केएल राहुल ने भी शतक लगाया था। केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए 111 रनों क पारी खेली थी। टीम इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में सात विकेट से हराया था।