scriptभारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने बेच दिया करोड़ों रुपए की कीमत वाला अपना घर, जानिए विला की कीमत | Indian opener Rohit Sharma sells his property in Lonavala for 5 Cr | Patrika News

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने बेच दिया करोड़ों रुपए की कीमत वाला अपना घर, जानिए विला की कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 01, 2021 03:10:44 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

लोनावला एक पॉपुलर हिल स्टेशन है। मुंबई और पुणे के अमीर लोग लोनावला में फार्महाउस या विला खरीदने मे दिलचस्पी दिखाते हैं।

rohit_sharma.png
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक है। यह अपने खिलाड़ियों को अच्छा खासा पैसा भुगतान के रूप में देता है। इसके अलावा भी क्रिकेटर्स विज्ञापनों व अन्य तरीकों से कमाई करते हैं। ऐसे में उनके पास प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी भी है। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के पास लोनावला में एक शानदार प्रॉपर्टी थी, जिसे उन्होंने पिछले दिनो बेच दिया। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने लोनावला स्थित 5.25 करोड़ रुपए की कीमत वाले अपने विला को बेच दिया है।
26 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी
बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के इस विला को मुंबई की सुषमा अशोक सराफ नाम की महिला ने खरीदा है। इस बात की जानकारी जैपकी डॉट कॉम ने इस डील से जुड़े दस्तावेजों के हवाले से दी है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री एक जून 2021 को हुई है। रोहित शर्मा का ये विला 6329 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। रोहित शर्मा ने यह डील इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले की। रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने करीब 26 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया था।
यह भी पढ़ेंं— रिटायरमेंट के बाद भी करोड़ों रुपए कमाते हैं सचिन, जानिए कुल संपत्ति और कमाई के रास्ते

rohit_sharma2.png
लोगों का पसंदीदा हिल स्टेशन है लोनावला
लोनावला एक पॉपुलर हिल स्टेशन है जो मुंबई के पास स्थित है। यहां लोग छुट्टियां बिताने जाते हैं। मुंबई और पुणे से जुड़ा होने के कारण यहां के लोग अक्सर घूमने के लिए वहां जाते हैं। वही मुंबई और पुणे के अमीर लोग लोनावला में फार्महाउस या विला खरीदने मे दिलचस्पी दिखाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान तो शहर की भीड़-भाड़ से दूर दूसरा घर खरीदने के लिए लोनावला को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोनावला के अलावा अलीबाग और कर्जत में भी लोग संपत्तियां खरीद रहे हैं।
यह भी पढ़ेंं— ये हैं धोनी के 5 सबसे महंगे शौक, 826 करोड़ के हैं मालिक, रिटायरमेंट के बाद भी कमाते हैं करोड़ों

फैमिली के साथ बिता रहे समय
रोहित शर्मा इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं। उनकी फैमिली भी उनके साथ वहां गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 20 दिन का ब्रेक मिला है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में घूम रहे हैं। रोहित शर्मा भी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ घूम रहे हैं। हाल ही रितिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें अपने पति से ज्यादा क्यूट कोई मिल गया है। वह अपनी बेटी के बारे में बात कर रही थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो