ब्रांड्स से हो रही करोड़ों की कमाई
सचिन को उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा अब भी मिल रहा ह। सचिन कोका कोला, एडिडास, बीएमडब्ल्यू इंडिया, तोशिबा, जिलेट और कई अन्य नामी ब्रांड से जुड़े रहे हैं। माना जाता है कि तेंदुलकर ने वर्ष 2011—2013 के बीच अकेले कोका कोला के साथ करार से करीब 1.25 मिलियन डॉलर की कमाई की। तब सचिन ने क्रिकेट से सन्यास नहीं लिया था और उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट से 62 करोड़ रुपये कमाए थे।