30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 भारतीय क्रिकेटरों ने रोहित शर्मा के बाद किया था वनडे में डेब्यू, अब हो चुके हैं रिटायर

वनडे में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सबसे पहले वनडे में ही डेब्यू किया था। ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने वनडे में रोहित शर्मा के बाद डेब्यू किया लेकिन अब वे रिटायर हो चुके हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 6 Jul 2021, 10:39 AM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma

टीम इंडिया के रोहित शर्मा की गिनती विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खुद को साबित किया है। खासतौर पर वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। वनडे में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सबसे पहले वनडे में ही डेब्यू किया था। उन्होंने 23 जून, 2007 को आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे कॅरियर का पहला मैच खेला था। हालांकि इसमें रोहित को बैटिंग करने का अवसर नहीं मिला था। रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। साथ ही वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वहीं ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने वनडे में रोहित शर्मा के बाद डेब्यू किया लेकिन अब वे रिटायर हो चुके हैं। जानते हैं ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में।

1 प्रवीण कुमार
भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी अपने इंटरनेशनल कॅरियर की शुरुआत वनडे से की थी। उन्होंने अपना पहला वनडे 18 नवंबर, 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। प्रवीण कुमार गेंदबाज थे और वह बॉल को दोनों तरफ से स्विंग करा सकते थे। कुछ समय तक तो उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लगातार चोट के कारण उन्होंने 2018 में सन्यास ले लिया। प्रवीण ने 68 वनडे मैच खेले और उनमें उन्होंने 77 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें— रोहित शर्मा ने बेच दिया करोड़ों रुपए की कीमत वाला अपना घर, जानिए विला की कीमत

प्रज्ञान ओझा
बाएं हाथ के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने अपना पहला वनडे वर्ष 2008 में एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। हालांकि उनका कॅरियर लंबा नहीं चल पाया। उन्होंने सिर्फ 18 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 21 विकेट झटके। वर्ष 2012 के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया।

यह भी पढ़ें— रोहित शर्मा को टेस्ट ओपनर बनाने में कोहली और शास्त्री का बड़ा हाथ, जानिए कैसे हुई एंट्री

युसूफ पठान
बड़े शॉट लगाने के लिए मशहूर युसूफ पठान ने अपने वनडे कॅरियर का पहला मैच जून 2008 में ढाका में खेला था। उन्होंने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। 2011 विश्व कप के दौरान पठान भारतीय टीम का हिस्सा थे और कुछ मुकाबलों में उन्हें खेलने का मौका भी मिला। यह विश्व कप टीम इंडिया ने जीता था। पठान ने अपने कॅरियर में 57 वनडे मैच खेले। इनमें उन्होंने 819 रन बनाए और 33 विकेट झटके। पठान ने इसी वर्ष फरवरी 2021 में रिटरारमेंट ले लिया।

विनय कुमार
भारतीय क्रिकेटर विनय कुमार ने मई 2010 में वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने पहला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। हालांकि वह वनडे में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वर्ष 2013 तक विनय ने 31 वनडे खेले। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी टीम में वापसी नहीं हुई। इसके उन्होंने इसी वर्ष फरवरी माह में संन्यास ले लिया।

यह भी पढ़ें— WTC Final: मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने टीम इंडिया के लिए अगस्त 2008 में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने पहला वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। हालांकि उन्हें वनडे मैचों में ज्यादा मौके नहीं मिले। उनका आखिरी वनडे वर्ष 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। बद्रीनथ ने अपने कॅरियर में 7 वनडे मैच खेल,जिसमें उन्होंने 79 रन बनाए। अगस्त 2018 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया।