26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविचंद्रन अश्विन को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इस साथी खिलाड़ी पर आया गुस्सा, जानिए क्यों

IND vs PAK, T20 World Cup 2022: बीते रविवार टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस मैच में जीत का शॉट लगाने वाले रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने इस मैच में अपनी टीम के एक साथी खिलाड़ी पर गुस्सा आ गया। पर क्यों? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2022, 4:36 PM IST

ravichandran_ashwin.jpg

Ravichandran Ashwin

टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में हो चुकी है। इसके सुपर-12 स्टेज की शुरुआत भी 22 अक्टूबर से हो चुकी है। 23 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट में भारत (India) बनाम पाकिस्तान (Pakistan) का मैच देखने को मिला। चिर-प्रतिद्वंदियों के बीच हुए इस मैच पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई थी। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान पर एक बार फिर जीत हासिल की। भारतीय टीम की इस जीत में मुख्य हीरो विराट कोहली (Virat Kohli) रहे, पर उनके अलावा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने भी टीम की जीत में खास योगदान दिया। पर एक अन्य खिलाडी भी है, जिसके योगदान को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। और उस खिलाड़ी का नाम रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) है।


मैच फिनिशर रहे अश्विन

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत में अश्विन मैच फिनिशर रहे। उन्होंने न केवल जीत का शॉट लगाया, पर उससे पहले एक वाइड बॉल छोड़कर टीम से प्रेशर को भी कम किया। पर हाल ही में अश्विन ने एक बयान देते हुए बताया की इस जीत से पहले उन्होंने अपने एक साथी खिलाड़ी के लिए गुस्से में बुरा भी कहा था। हालांकि इसका कारण भी अश्विन ने बताया।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने किसके लिए कहा कि उसने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया

किस साथी खिलाड़ी के लिए कहा बुरा?

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अश्विन ने बताया कि जब दिनेश कार्तिक आउट हो गए और उन्हें बैटिंग के लिए जाना पड़ा तो उन्होंने कार्तिक के लिए गुस्से में एक सेकंड के लिए बुरा कहा। क्योंकि जिस स्थिति में अश्विन को बैटिंग करने के लिए जाना पड़ा, वो आसान नहीं थी। अश्विन ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने शांति से इस बारे में सोचा कि उनके पास अभी भी समय है। ऐसे में उन्हें उस चीज़ पर ध्यान देना चाहिए जिसके लिए वह मैदान पर गए थे। और अश्विन ने ऐसा ही किया और बची दो गेंदों में से पहली को वाइड के लिए छोड़कर अगली गेंद पर टीम के लिए जीत का शॉट लगाया।


यह भी पढ़ें- Sachin Tendulkar की T20 World Cup 2022 को लेकर भविष्यवाणी, बताए 4 मज़बूत दावेदार, जानिए क्या कहा भारत के बारे में

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग