29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sachin Tendulkar की T20 World Cup 2022 को लेकर भविष्यवाणी, बताए 4 मज़बूत दावेदार, जानिए क्या कहा भारत के बारे में

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने ऐसी 4 टीमों का नाम बताया है जो उनके अनुसार इस साल की सेमी-फाइनलिस्ट्स होंगी। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के चांस के बारे में भी बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Oct 2022, 1:46 PM IST

sachin_tendulkar.jpg

Sachin Tendulkar

इस साल का टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T-20 Cricket World Cup) 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुका है। आज ग्रुप स्टेज का समापन हो जाएगा और कल 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मैच शुरू हो जाएंगे। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट बेहद उत्साहित हैं। इसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व महान बल्लेबाज़ (Batsman) सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल ही में एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने ऐसी 4 टीमों का नाम बताया है जो उनके अनुसार इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमी-फाइनल में पहुँचेगी। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट में चांस के बारे में भी बात की।


क्या है सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी?

हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया (India), ऑस्ट्रेलिया (Australia), इंग्लैंड (England) और पाकिस्तान (Pakistan) इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुँचेगी। इतना ही नहीं, सचिन का मानना है कि साउथ अफ्रीका (South Africa) और न्यूज़ीलैंड (New Zealand) इस टूर्नामेंट के डार्क हॉर्स (Dark Horse) हैं और उलटफेर करने में सक्षम हैं।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने बताई पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति, जानिए क्या कहा भारतीय कप्तान ने

भारतीय टीम को चैंपियन बनते देखना चाहते है सचिन

सचिन ने यह भी बताया कि वह प्रत्यक्ष रूप से भारतीय टीम को इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनते देखना चाहते है। उन्होंने भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट में चांस के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया के इस वर्ल्ड कप में बहुत ही अच्छे चास हैं। उन्होंने वर्तमान टीम को संतुलित बताते हुए कहा कि इस टीम में जीतने की पूरी क्षमता है और वह भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद भी कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- WI vs IRE, T20 World Cup 2022: आयरलैंड ने किया पूर्व चैंपियन को बाहर, वेस्ट इंडीज़ को 9 विकेट से हराकर बनाई सुपर-12 में जगह

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग