29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने बताई पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति, जानिए क्या कहा भारतीय कप्तान ने

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच की रणनीति के बारे में बात की। जानिए क्या है भारतीय टीम की रणनीति....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Oct 2022, 7:36 AM IST

ind_vs_pak.jpg

India vs. Pakistan

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का बिगुल बीते रविवार से ऑस्ट्रेलिया (Australia) में बज चुका है। भारतीय टीम (India) इस रविवार 23 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। और भारतीय टीम का पहला मैच जिस टीम के खिलाफ है वो कोई और नहीं, बल्कि उनकी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (Pakistan) है। इस मैच का इंतज़ार भारत के क्रिकेट प्रेमी, दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। इस ब्लॉकबस्टर मैच से 3 दिन पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की रणनीति के बारे में चर्चा की।


क्या है भारतीय टीम की रणनीति?


मैच से 3 दिन पहले आज बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर रोहित का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित कह रहे है कि अगर खिलाड़ी मैच के दौरान खुद को शांत रख सकेंगे तो भारतीय टीम ज़रूर जीतेगी। रोहित ने बताया कि भारत को वर्ल्ड कप जीते जीते काफी दिन हो गए हैं और उनका हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है, जिसके लिए टीम को काफी चीज़ें सही करने की जरूरत है। इसके लिए टीम के लिए एक समय में एक चीज़ करना जरूरी होगा। ऐसे में प्रहर विरोधी टीम पर ध्यान देना होगा और सेमीफाइनल या फाइनल्स के बारे में नहीं सोचना है।


यह भी पढ़ें- "BCCI के सामने कुछ भी नहीं कर पाएगा Pakistan बोर्ड", इस पूर्व खिलाड़ी ने किया पाकिस्तान को क्लीन बोल्ड

भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात

रोहित ने भारतीय टीम की कप्तानी करना अपने लिए सम्मान की बात बताई। कप्तान के तौर पर यह उनका पहला वर्ल्ड कप है और वह इसके लिए उत्साहित है। रोहित का मानना है कि भारतीय टीम और उनके पास कुछ बढ़िया करने का शानदार मौका है। रोहित ने यह भी कहा कि शुरुआत में ही बड़ा मैच है, लेकिन टीम रिलैक्स रहेगी और बतौर खिलाड़ी क्या करने की ज़रुरत है, उसपर ध्यान देगी, क्योंकि यही महत्वपूर्ण है।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, दर्शकों के साथ विरोधी टीम भी हुई हैरान, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग