29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, दर्शकों के साथ विरोधी टीम भी हुई हैरान, देखें वीडियो

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत दर्ज की। पर इस मैच में विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे सभी आश्चर्यचकित हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Oct 2022, 5:18 PM IST

virat_kohli_catch.jpeg

Virat Kohli's one handed catch

कल 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का बिगुल बज चुका है। भारत (India) इस टूर्नामेंट में अपने आधिकारिक सफर की शुरुआत अगले रविवार यानि की 23 अक्टूबर से अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ करेगा। इससे पहले भारत ने आज 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच खेलते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में कई बेहतरीन पल रहे और उन्हीं में से एक था विराट कोहली (Virat Kohli) का कमाल का कैच।


एक हाथ से हवा में लपककर पकड़ा कमाल का कैच

इस वॉर्म-अप मैच के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रनों की ज़रुरत थी। गेंद मिली मोहम्मद शमी को। पहली और दूसरी गेंद पर 2-2 आए। तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ पैट कमिंस ने सिक्स मारने के लिए उठाकर शॉट खेला, जिसे बॉउंड्री पर खड़े विराट कोहली ने हवा में लपककर एक हाथ से पकड़ लिया और शमी को विकेट दिला दिया। इस कैच को देखकर दर्शकों के साथ ऑस्ट्रेलियाई डग-आउट भी हैरान हो गया। वहीँ विराट कोहली को खुद भी जैसे इस कमाल के कैच पर यकीन नहीं हुआ और वह अपनी हँसी नहीं रोक पाए।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022 में यह खिलाड़ी हो सकता है भारत का ट्रंप कार्ड, जानिए क्यों

इसके बाद अगली तीनों गेंदों पर भी शमी ने विकेट लेते हुए चार गेंदों पर लगातार 4 विकेट झटकते हुए भारत को इस वॉर्म-अप मैच में रोमांचक जीत दिला दी।