
Suryakumar Yadav
कल यानि की रविवार 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड (T20 World Cup) 2022 कप ऑफिशियली शुरू हो गया है। भारत (India) अपने सफर का आगाज़ अगले रविवार यानि की 23 अक्टूबर से पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ करेगा। इस मैच का इंतज़ार सिर्फ इन दो देशों के लोग ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। भारत के लिए टूर्नामेंट में मज़बूत शुरुआत करने के साथ ही ग्रुप स्टेज (Group Stage) में टॉप पर रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद ज़रूरी है।
इस खिलाड़ी से रहेगी काफी उम्मीद
भारत को सिर्फ पहले मैच के लिए नहीं, पूरे वर्ल्ड कप के लिए एक खिलाड़ी, जो अभी अच्छी फॉर्म में चल रहा है, से काफी उम्मीद रहेगी। उस खिलाड़ी का नाम है सूर्यकुमार यादव।
साबित हो सकते है भारत का ट्रंप कार्ड
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) फिलहाल अच्छी फॉर्म में चल रहे है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच में भी उन्होंने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिनमें 6 चौके और 3 सिक्स शामिल रहे। कुछ समय पहले ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए यह भी कहा था ही सूर्यकुमार भविष्य में भारत के एबी डिविलियर्स बन सकते है। ऐसे में यह साफ है, सभी को इस बल्लेबाज से काफी उम्मीद है। ऐसे में सूर्यकुमार इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते है।
Published on:
17 Oct 2022, 4:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.