29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“BCCI के सामने कुछ भी नहीं कर पाएगा Pakistan बोर्ड”, इस पूर्व खिलाड़ी ने किया पाकिस्तान को क्लीन बोल्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच अगले साल के एशिया कप पर छिड़े विवाद में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज़ ने इस बारे में बयान देते हुए पाकिस्तान बोर्ड को आइना दिखा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Oct 2022, 8:11 AM IST

bcci_vs_pcb.jpg

BCCI vs. PCB

क्रिकेट के मैदान पर भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की जंग किसी से भी नहीं छिपी है। दोनों को एक-दूसरे का चिर-प्रतिद्वंदी माना जाता है और क्रिकेट (Cricket) फैंस भी इनके बीच होने वाले मैच के लिए खासा उत्साहित रहते हैं। पर कभी-कभी क्रिकेट के मैदान की यह जंग मैदान से बाहर भी चली जाती है और ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। हाल ही में दोनों देशों के बीच क्रिकेट से जुड़ा नया विवाद पैदा हो गया है।


क्या है विवाद?


दरअसल यह विवाद अगले साल के एशिया कप (Asia Cup) टूर्नामेंट से जुड़ा हुआ है। 2023 में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान को मिला था। तभी से ये कयास लगाएं जा रहे थे कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खेलने से मना कर सकती है। और जैसा सबने सोचा था, बिलकुल वैसा ही हुआ।
मेज़बानी की घोषणा के समय भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इंडिया / BCCI) ने इस बारे में किसी तरह का बयान नहीं दिया था, पर हाल ही में एक बयान में बीसीसीआई की तरफ से यह साफ़ कर दिया गया है की भारतीय टीम अगले साल एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इतना ही नहीं, बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर रखने की बात भी कही है।

इसी बात से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चिढ़ गया है और जवाब में अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की धमकी दे दी है।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: Rishabh Pant हुए वॉर्म-अप मैच से बाहर, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

इस पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने किया पाकिस्तान को क्लीन बोल्ड

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में न खेलने की धमकी पर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ दानिश कनेरिया ने अपने बयान से पाकिस्तान को क्लीन बोल्ड कर दिया है। दानिश कनेरिया ने इस पूरे मामले पर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "BCCI के सामने पाकिस्तान बोर्ड कुछ भी नहीं कर पाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर और ताकतवर क्रिकेट बोर्ड है। दुनिया के सारे क्रिकेट बोर्ड्स भी बीसीसीआई के साथ रहते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी एक गरीब और कमज़ोर बोर्ड है। ऐसे में पीसीबी की बीसीसीआई के सामने एक भी नहीं चलेगी और बीसीसीआई की बात मानने के सिवाय पीसीबी के पास और कोई चारा नहीं है।"

ऐसा कहकर दानिश ने न सिर्फ पीसीबी की धमकी पर चुटकी ली है, बल्कि पाकिस्तान बोर्ड को आईना भी दिखा दिया है।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, दर्शकों के साथ विरोधी टीम भी हुई हैरान, देखें वीडियो