29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: Rishabh Pant हुए वॉर्म-अप मैच से बाहर, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच की प्लेइंग-XI में शामिल नहीं होने से सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का मज़ाक उड़ाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Oct 2022, 6:06 PM IST

rishabh_pant.jpg

Rishabh Pant

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) 2022 का बिगुल ऑस्ट्रेलिया में बज चुका है। भारत (India) आने वाले रविवार यानि की 23 अक्टूबर से अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इससे पहले भारत ने सोमवार 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ खेले गए ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच में रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant)को टीम से बाहर रखा गया।


सोशल मीडिया पर उड़ा पंत का मज़ाक

वॉर्म-अप मैच में टीम से बाहर किए जाने से सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का मज़ाक उड़ रहा है। यूज़र्स मीम्स के ज़रिए, इमोजीस के ज़रिए और दूसरी कई बातों से पंत का मज़ाक उड़ा रहे हैं। कई लोग तो पंत को वॉटर-बॉय कहकर भी उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, दर्शकों के साथ विरोधी टीम भी हुई हैरान, देखें वीडियो