
cricket: photo ani
ऑस्ट्रेलिया में रविवार 16 अक्टूबर से शुरू हुए टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 में उलटफेर का सिलसिला जारी है। ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मैचों में से पहले मैच में आज आयरलैंड (Ireland) ने पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज़ (West Indies) को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करने उतरी वेस्ट इंडीज़ ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाएं। जवाब में आयरलैंड ने 17.3 ओवरों में 1 ही विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही आयरलैंड ने इस टूर्नामेंट के सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर ली और वेस्ट इंडीज़ का इस टूर्नामेंट में सफर इस हार के साथ ही खत्म हो गया।
ब्रैंडन किंग ने पहुँचाया सम्मानजनक स्कोर तक
वेस्ट इंडीज़ की तरफ से बल्लेबाज़ ब्रैंडन किंग (Brandon King) ने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 1 सिक्स की मदद से नाबाद 62 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। वेस्ट इंडीज़ के अन्य बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाएं।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने बताई पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति, जानिए क्या कहा भारतीय कप्तान ने
आयरलैंड ने पूरे मैच में बनाए रखा दबदबा
आयरलैंड ने पूरे मैच में ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले कसी हुई गेंदबाज़ी की बदौलत उन्होंने वेस्ट इंडीज़ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। आयरलैंड की तरफ से गैरेथ डेलानी (Gareth Delany) ने सबसे अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीँ बल्लेबाज़ी में भी आयरलैंड ने वेस्ट इंडीज़ के गेंदबाज़ों की को हावी नहीं होने दिया और 1 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आयरलैंड की तरफ से ओपनर पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने सबसे ज़्यादा नाबाद 66 रन बनाए।
Updated on:
11 Jul 2025, 5:49 PM IST
Published on:
21 Oct 2022, 12:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.