29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rishi Sunak बने यूके के प्रधानमंत्री, बधाईयाँ मिली Ashish Nehra को, कारण जानकार हँसी नहीं रुकेगी

कुछ दिन पहले ही ऋषि सुनक यूके के नए प्रधानमंत्री बने है। पर भारतीय सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा को बधाईयाँ दे रहे हैं। पर क्यों? आइए जानते हैं इसके पीछे का हास्यप्रद कारण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Oct 2022, 8:25 AM IST

ashish_nehra_and_rishi_sunak.jpg

Ashish Nehra & Rishi Sunak

यूनाइटेड किंगडम (UK) में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद आख़िरकार भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) प्रधानमंत्री बन गए है। ऋषि भारतीय उद्योगपति और इंफोसिस (Infosys) के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद भी है। यह पहला अवसर है जब कोई भारतीय मूल का व्यक्ति यूके के प्रधानमंत्री के पद पर काबिज़ होगा। पर इसके बावजूद कई भारतीयों ने ऋषि सुनक को बधाई देने के बजाय पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) को बधाईयाँ दी। इसके पीछे का कारण जानकार आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे।


क्या है मामला?

दरअसल ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद आशीष नेहरा की फोटो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गई। इसमें दोनों की शक्ल काफी मिलती-जुलती नज़र आ रही है। ऐसे में भारतीय यूज़र्स ने इस बात पर मज़ाक करते हुए आशीष नेहरा को मज़ाकिया अंदाज़ में बधाईयाँ देना शुरू कर दिया।

गोयनका ग्रुप के मालिक ने बताया कोहिनूर को वापस भारत लाने का तरीका

इस पूरे हास्यप्रद मामले पर देश के उद्योगपति हर्ष गोयनका भी चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने ट्वीट करके कोहिनूर हीरे को वापस भारत लाने का तरीका बताया, जिसका सुझाव उनके दोस्त ने उन्हें दिया। गोयनका ने सुझाव देते हुए कहा....

"1. ऋषि सुनक को भारत आने का न्यौता दो।
2. जब वह अपने ससुराल के लोगों से मिलने बेंगलुरु जाए और वहॉँ के ट्रैफिक में फंस जाए, तो उन्हें किडनैप कर लो।
3. उनकी जगह आशीष नेहरा को यूके का प्रधानमंत्री बनाकर भेज दो। किसी को पता नहीं चलेगा।
4. नेहरा को ऐसा बिल पास करने के लिए कहा जाएगा जिससे कोहिनूर लौटाना पड़ेगा।

कोहिनूर भारत में।"


हास्यप्रद ट्वीट्स की आई बाढ़

सोशल मीडिया पर इस विषय में मज़ाकिया और हास्यप्रद ट्वीट्स की जैसे बाढ़ ही आ गई और यूज़र्स अपने आप को इससे रोक नहीं पाएं। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही कुछ कमाल के ट्वीट्स पर।


यह भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इस साथी खिलाड़ी पर आया गुस्सा, जानिए क्यों