रोहित का बल्ला रहा शांत
भारत के कप्तान रोहित शर्मा के लिए निजी तौर पर यह टी20 विश्व कप कुछ अच्छा नहीं रहा है। वह कुल 4 मैचों में 18.50 की औसत से अभी तक 74 रन ही बना सके हैं। उनके स्ट्राइक रेट पर नजर डालें तो वह 108.82 का है। रोहित ने नीदरलैंड के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा वह कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन और बांग्लादेश के खिलाफ महज 2 रन ही बनाए हैं।

दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लिए भी यह टी20 वर्ल्ड कप अब तक अच्छा नहीं बीता है। वह अभी तक किसी भी मैच में दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप में वह अभी तक कुल 4 मैच में महज 14 रन ही बना सके हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 46.66 रहा है। इस टी20 विश्व कप में बाबर आजम ने भारत के खिलाफ 0, जिंबाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ 4-4 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 6 रन बनाए हैं।

डेविड वॉर्नर के लिए रनों का सूखा
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर के लिए अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में रनों का सूखा पड़ा हुआ है। उन्होंने इस विश्व कप की कुल 4 पारियों में 44 रन ही बनाए हैं। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 रन, श्रीलंका के खिलाफ 11 रन, आयरलैंड के खिलाफ 3 रन और अफगानिस्तान के खिलाफ 25 बनाए हैं।
यह भी पढ़े – जब अच्छी परफॉर्मेंस के बाद भी सिलेक्ट नहीं होने पर रात भर रोए थे विराट

बेन स्टोक्स नहीं कर सके कमाल
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। स्टोक्स तीन पारियों में महज 16 रन ही बना सके हैं। बेन स्टोक्स के स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह सिर्फ 84.21 का रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 रन, आयरलैंड के खिलाफ 6 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 8 रन बनाए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल भी नहीं दिखा सके जलवा
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए भी यह टी20 वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक को छोड़कर वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। अब तक विश्व कप के चार मैच में मैक्सवेल चार पारियों में 118 रन ही जोड़ सके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 रन, श्रीलंका के खिलाफ 23 रन, आयरलैंड के खिलाफ 13 रन और अफगानिस्तान के खिलाफ 54 रन बनाए हैं।

केएल राहुल का बल्ला भी रहा शांत
भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल अपने चौथे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जरूर लय में नजर आए, लेकिन इसके अलावा वह अन्य तीनों मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे। केएल राहुल ने अभी तक खेले गए चार मैच में सिर्फ 18 की औसत से 72 रन बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन, नीदरलैंड के खिलाफ 9 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े – विराट के जन्मदिन पर उनके और अनुष्का के 5 रोमांटिक बयान