नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए सुरेश रैना को रिटेन किया है। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें रैना ने 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर विराट और दूसरे पर रैना हैं। रैना ने आईपीएल शुरू होने से पहले गुुरूग्राम में खेले जा रहे हैं टी20 टूर्नामेंट में 46 गेंदों में 104 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर अपनी फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं।