नारायण जगदीशन (N Jagadeesan) (103 गेंदों में 101 रन) और बाबा अपराजित (115 गेंदों पर 88 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 185 रनों की साझेदारी ने तमिलनाडु को आसान जीत दिला दी। अंत में, शाहरुख खान (Shahrukh Khan), जिन्होंने आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स के साथ 5.25 करोड़ रुपए का अनुबंध किया, ने अपनी बड़ी हिटिंग दिखाई। शाहरुख ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। इसमें सात चौके और एक six शामिल है।