30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 WC 2021: सबसे तेज पचास लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानिए उन दो बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने सिर्फ 18 गेंद में जड़े फिफ्टी

दुबई और ओमान में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रोज कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बन रहा है| आज हम जानते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज पचासा बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 8 Nov 2021, 12:56 PM IST

kl_shoaib.jpg

5. महमुदुल्लाह- बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मात्र 27 गेंद में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। महमूदुल्लाह के विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश ने 20 ओवर में 181 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने इस मुकाबले को 84 रनों से जीता था।

4.एडन मार्क्रम - वेस्टइंडीज के खिलाफ 143 रन का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्क्रम मात्र 25 गेंद में 50 रन ठोक डाले थे| इस पारी में मार्क्रम ने 2 चौके और 4 छक्के जड़े थे। मार्क्रम ने कुल 26 गेंदों में 51 रन बनाए ।अफ्रीका ने 144 के लक्ष्य को 2 विकेट खोकर मात्र 18.2 ओवर में ही प्राप्त कर लिया था।

3.जॉस बटलर- इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर और विस्फोटक ओपनर जॉस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में मात्र 25 गेंदों में ही 50 रन बना डाले थे। बटलर ने अपनी पारी में 32 गेंद में कुल 71 रन बनाए |जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिया गया 125 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने बटलर की विस्फोटक पारी के दम पर मात्र 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

2. केएल राहुल- भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल ने स्कॉटलैंड ने खिलाफ हुए मुकाबले में मात्र 18 गेंदों में ही 50 रन का आंकड़ा छू लिया था| इस वर्ल्ड कप में केएल राहुल संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 263.16 रहा। स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 86 रनों के लक्ष्य को भारत में राहुल के विस्फोटक पारी के बदौलत 6.3 ओवर में प्राप्त कर लिया था।

1.शोएब मलिक- पाकिस्तान के तरफ से खेलने वाले 39 वर्षीय शोएब मलिक ने कल स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 18 गेंदों में 54 रन बना डाले, जिसमें 1 चौके और 6 छक्के शामिल थे। शोएब मलिक का स्ट्राइक रेट 300 रहा। शोएब मलिक इस टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मलिक के इस पारी के बदौलत पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को आसानी से शिकस्त दे दी। शोएब मलिक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।