ओरिजनल से ज्यादा फैन अकाउंट पर फॉलोअर्स
अन्य क्रिकेटर्स की तरह तमीम इकबाल भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं। बड़ी हस्तियों के सोशल मीडिया पर फैन अकाउंट भी होते हैं, जो किसी प्रशंसक द्वारा बनाए जाते हैं। तमीम इकबाल का भी फैन अकाउंट है। हालांकि अनोखी बात यह है कि तमीम के ओरिजनल इंस्टाग्राम अकाउंट से ज्यादा फॉलोअर्स उनके इंस्टाग्राम के फैन अकाउंट पर हैं। शायद ही कोई क्रिकेटर ऐसा होगा, जिसके ओरिजनल सोशल मीडिया अकाउंट से ज्यादा उनके फैन अकाउंट के फॉलोअर्स ज्यादा हों। तमील इकबाल के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स 9 लाख 51 हजार हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके फैन क्लब के फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन है।