टीम इंडिया के अलावा ग्रुप B में साथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमे हैं। पाकिस्तान के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को ग्रुप A की रनर अप टीम से सिडनी के मैदान पर होगा। वहीं इसके बाद भारतीय टीम के अन्य मुकाबले 30 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2 नवंबर- बांग्लादेश के खिलाफ, 6 नवंबर- ग्रुप B की विजेता टीम से होगा।
ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को रखा गया है। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2021 जो दुबई में खेला गया था उसमें विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसके चलते वो सुपर 12 राउंड खेलकर बाहर हो गई थी। विराट कोहली की कप्तानी में यह टीम इंडिया का अंतिम वर्ल्ड कप था।

रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवर क्रिकेट का नया कप्तान बना दिया गया है। रोहित शर्मा जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है वो टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी में सूखा को खत्म करने की कोशिश करेंगे। वहीं विराट कोहली बतौर प्लेयर इस वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।