न्यूजीलैंड के पास बेहतर गेंदबाजी
पनेसर ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि न्यूजीलैंड की टीम थोड़ी बेहतर है क्योंकि उनके पास बहुत ही ज्यादा विविधता है। उनके पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और दाएं हाथ के भी। टीम के पास एक जेमिसन जैसा लंबा गेंदबाज भी है। ऐसी ही सभी चीजों के साथ बल्लेबाजों का तालमेल बिठाना काफी मुश्किल हो जाता है।’