29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T-20 में 3500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 2 बल्लेबाज, विराट कोहली का भौकाल

क्रिकेट की दुनिया में अभी तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज है जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3500 से ज्यादा रन बनाए है। ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के हैं। दोनों ने अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 8 Sep 2022, 8:45 PM IST

T-20 इंटरनेशनल

T-20 इंटरनेशनल

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलना और रन बनाना हर कोई खिलाड़ी चाहता है। इस तरह का रिकॉर्ड कुछ भी बल्लेबाज कर पाते हैं। दुनिया में 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बहुत कम खिलाड़ी है। कुछ ही खिलाड़ी है जिन्होंने तीन हजार से ज्यादा रन बनाए है। इन खिलाड़ियों के आंकड़े हमेशा बेहतरीन रहे हैं। अगर आपको टी-20 में अपने आंकड़े सही करने है तो फिर औसत पर ध्यान देना होगा लेकिन ये बहुत ही मुश्किल काम है। कुछ ही परिपक्व खिलाड़ी इस चीज पर ध्यान देते हुए रिकॉर्ड कायम करते हैं। दुनिया में सिर्फ दो ही खिलाड़ी है जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3500 से ज्यादा रन बनाए है और ये दोनों खिलाड़ी भारत के हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

1) रोहित शर्मा

रोहित का क्रिकेट करियर टी-20 और वनडे में बहुत शानदार रहा है। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कुछ रिकॉर्ड बनाए हैं जिनके आसपास भी कोई नहीं है। खैर इस लिस्ट में वो सबसे ऊपर है। रोहित अभी तक टीम इंडिया के लिए 136 मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम 3620 रन दर्ज हैं। उनकी औसत 31.75 का रहा है और 140.64 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए है। रोहित अभी तक टी-20 में 4 शतक और 28 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले दुबई स्टेडियम में लगी भीषड़ आग



2) विराट कोहली


कोई भी रिकॉर्ड लिस्ट उठा लीजिए वहां आपको विराट कोहली का नाम जरूर दिखेगा। विराट कोहली ने भी टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3500 रन पूरे कर लिए है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। वो दुनिया के दूसरे बल्लेबाज है जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। विराट अभी तक टीम इंडिया के लिए 104 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। कोहली की औसत 51.01 की रही है। 33 अर्धशतक वो अभी तक लगा चुके हैं। फैंस अभी भी उनके पहले शतक का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 सिक्स पूरे किए