Umran Malik : भारत के कई तेज गेंदबाजों ने विश्व क्रिकेट पर बड़ी छाप छोड़ी है, लेकिन उमरान मलिक जैसा स्पीडस्टर कोई नहीं। लंबे कद के युवा तेज गेंदबाज लगातार 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। 23 वर्षीय उमरान मलिक जिस तरह लगातार निखर रहे हैं और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उमरान की गेंदबाजी को देख दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन से लेकर ब्रेट ली और वसीम अकरम तक उनके मुरीद हो गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल खान ने उमरान मलिक पर तंंज कसा है। सोहेल खान ने कहा है कि उमरान बेशक होनहार हों, लेकिन पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में ऐसे गेंदबाजों की भरमार है। वह क्या शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।