14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

USA vs BAN 2nd T20: बांग्लादेश का घमंड चकनाचूर करने उतरेगी यूएसए, जानें भारत में कहां और कब देखें लाइव

USA vs BAN 2nd T20 Live Details: यूएसए और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हॉस्टन में खेला जाएगा। इस मैच को भारत में भी लाइव देखा जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
USA vs BAN

USA vs BAN Live Strealing in India: बांग्लादेश को पहले टी20 में हराकर इतिहास रचने वाली यूएसए की टीम अब दूसरे मुकाबले में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम जहां बराबरी के इरादे से उतरेगी तो अमेरिका की टीम इतिहास रचना चाहेगी। यूएसए की किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ यह पहली सीरीज जीत होगी। इस मैच को भारत में भी लाइव देखा जा सकता है। यूएसए बनाम बांग्लादेश (USA vs Bangladesh) के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 (USA vs BAN 2nd T20I) मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा।

USA vs BAN 2nd T20 कहां देखें लाइव?

यूएसए और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला हॉस्टन में खेला जाएगा। इसी मैदान पर दोनों टीमें पहले मैच में भी आमने सामने हुई थीं, जहां मेजबानों ने जीत के साथ इतिहास रचा था। दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारण नहीं होगा लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। यूएसए बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मैच को फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है।

USA vs BAN के लिए अमेरिका की टीम

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज गौस, एरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, मिलिंद कुमार, शैडली वैन शल्कविक, निसर्ग पटेल और शायन जहांगीर।

USA vs BAN के लिए बांग्लादेश की टीम

लिटन दास, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), महेदी हसन, रिशद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम और तंज़ीद हसन।

ये भी पढ़ें: वो वीडियो, जिसने Dinesh Karthik को रातों रात बना दिया सुपरस्टार, यूट्यूब पर भी लिखा नया कीर्तिमान