scriptतो क्या हो गया है विराट-अनुष्का का पैचअप, साथ डिनर करने पहुंचे | Virat Anushka spotted together heading for late night dinner | Patrika News
Uncategorized

तो क्या हो गया है विराट-अनुष्का का पैचअप, साथ डिनर करने पहुंचे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की थी

Apr 07, 2016 / 11:02 am

अमनप्रीत कौर

Virat Anushka

Virat Anushka

मुंबई। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर करीब आते नजर आ रहे हैं। ब्रेकअप और मेकअप की तमाम अटकलों के बीच दोनों को हाल ही बांद्रा के एक होटल-पब में डिनर के लिए जाते देखा गया। सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच की दूरियां अब खत्म हो चुकी हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अनुष्का ने विराट को मैसज कर बधाई दी थी।

तो इस लिए आई थीं दूरियां


 मीडिया खबरों के अनुसार अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप होने से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। विराट ने इस फिल्म में 40 करोड़ रुपए लगाए थे और फिल्म के नहीं चलने से उनका पैसा डूब गया था। यह फिल्म 120 करोड़ में बनी थी और केवल 24 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी। पैसे को लेकर दोनों में बहस हुई थी और विराट के बिहेवियर से परेशान होकर अनुष्का ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। हालांकि बुधवार को डिनर के बाद दोनों खुश दिख रहे थे।

Home / Uncategorized / तो क्या हो गया है विराट-अनुष्का का पैचअप, साथ डिनर करने पहुंचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो