29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: विराट कोहली ने जड़ा टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक

एशिया कप में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपने टी-20 करियर में पहला शतक लगा दिया है। करीब तीन साल बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला है। विराट की ये पारी बहुत ही जबरदस्त रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 8 Sep 2022, 9:09 PM IST

Asia Cup 2022

विराट कोहली का जलवा

एशिया कप 2022 में जिस पल का इंतजार था वो फैंस ने देख लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। 1021 दिन बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला है। नवंबर 2019 के बाद से विराट कोहली ने कोई भी इंटरनेशनल शतक नहीं लगाया था। फैंस इस चीज का इंतजार कर रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शतक बनाया। उन्होंने 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली का ये 71वां इंटरनेशनल शतक है। विराट कोहली की ये पारी बहुत ही शानदार रही। हालांकि टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो गया है लेकिन विराट की ये पारी सबसे अनमोल इस टूर्नामेंट में सभी के लिए रही है।

कोहली का टी-20 में दम

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और 6 सिक्स लगाए। उनकी ये पारी जबरदस्त रही। अफगानिस्ता के गेंदबाजों की हालत उन्होंने खराब कर दी थी। विराट के इस शतक की बदौलत ही टीम इंडिया ने 212 रन अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए। विराट की पहली टी-20 सेंचुरी 104वें मैच में निकली। उन्होंने इसी मैच में टी-20 इंटरनेशनल में 100 सिक्स भी पूरे कर लिए है। इसके अलावा वो एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। विराट कोहली टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- T-20 में 3500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 2 बल्लेबाज



भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 सिक्स पूरे किए