2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final से पहले विराट कोहली ने की मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा की तारीफ

विराट कोहली अपने साथियों के साथ पिछले कुछ दिनों से इंट्रा स्क्वाड मैच खेलकर प्रैक्टिस में जुटे हैं। इसके साथ ही विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Jun 2021, 1:08 PM IST

virat_kohli.png

टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। जल्द ही यहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। यह मुकाबला 18 जून से साउथैंप्टन में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने साथियों के साथ पिछले कुछ दिनों से इंट्रा स्क्वाड मैच खेलकर प्रैक्टिस में जुटे हैं। इसके साथ ही विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह इंग्लैंड से भी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने टीम केे दो गेंदबाजों के साथ तस्वीर पोस्ट कर उनकी तारीफ की। अब इसके बाद फैंस के मन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इंशात शर्मा और मोहम्मद सिराज के साथ फोटो की शेयर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम के सबसे अनुभवी पेसर इशांत शर्मा औऱ मोहम्मद सिराज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में टीम इंडिया के तीनों प्लेयर ग्राउंड के बाहर बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कोहली ने यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,'ये दोनों तेज गेंदबाज हर दिन हावी होते नजर आ रहे हैं।' वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले कोहली का यह ट्वीट फैंस को असमंजस में डाल रहा है और उनके मन में टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें— WTC Final से पहले कप्तान विराट कोहली ने की गेंदबाजी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजों के चयन को लेकर सवाल
दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का नाम प्लेइंग इलेवन में पक्का माना जा रहा है। इनके अलावा टीम में एक और तेज गेंदबाज को जगह दी जाएगी। विराट कोहली की इस पोस्ट और गेंदबाजों की तारीफ के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि टीम में तीसरा पेसर मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा में से कोई एक हो सकता है। विराट ने अपने पोस्ट में इन दोनों की तारीफ करते हुए सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर दोनों ही इस समय हावी नजर आ रहे हैं तो किसको मिलेगा मौका?

यह भी पढ़ें— WTC Final के लिए अंपायरों का हुआ ऐलान, कैटलब्रो होंगे टीवी अंपायर

दोनों ही गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतर
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया 3+2 (तीन पेसर और दो स्पिनर) के फॉर्मूले के साथ उतर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज के बीच में से किसी एक का चयन करना काफी मुश्किल होगा। दोनों ही गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा है। इंग्लैंड की जमीन पर इशांत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।