scriptधोनी फेवरेट कप्तान उनके लिए तो गोली भी खा सकते हैं: के.एल राहुल | We could take a bullet for MS Dhoni without second thought says Rahul | Patrika News
क्रिकेट

धोनी फेवरेट कप्तान उनके लिए तो गोली भी खा सकते हैं: के.एल राहुल

के.एल राहुल ने हाल ही में कप्तानों के बारे में बात करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी को अपना फेवरेट बताया। उन्होंने बताया धोनी जिस तरह से देश को हर एक चीज से उपर रखते थे वह बहुत ही अविश्वनीय था।

नई दिल्लीJul 03, 2021 / 07:44 am

Mahendra Yadav

dhoni_and_kl_rahul.png
महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में रहे हैं। फैंस ही नहीं क्रिकेटर्स भी उनका बहुत सम्मान करते हैं। विदेशी खिलाड़ियों सहित भारत के क्रिकेटर्स भी कई बार धोनी की प्रशंसा कर चुके हैं। टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान कोहली भी धोनी का सम्मान करते हैं। टीम इंडिया के ओपनर के.एल राहुल ने भी हाल ही में धोनी की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विराट कोहली के बारे में भी बात की। के.एल राहुल इस वक्त टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। के.एल राहुल ने हाल ही एक इंटरव्यू में कप्तानों के बारे में बात करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी को अपना फेवरेट बताया।
देश सबसे पहले
के.एल राहुल ने हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका से बातचीत करते हुए पूर्व कप्तान धोनी के बारे में बात की। राहुल ने कहा कि धोनी एक ऐसे कप्तान रहे हैं, जिनके लिए टीम को कोई भी खिलाड़ी बिना सोचे—समझे गोली भी खाने को तैयार हो जाता। राहुल ने बताया कि उन्होंने धोनी से सीखा है कि जीवन में उतार—चढ़ाव के समय किस तरह से विनम्र बने रहना है। साथ ही उन्होंने बताया धोनी जिस तरह से देश को हर एक चीज से उपर रखते थे वह बहुत ही अविश्वनीय था।
यह भी पढ़ें— WTC Final: केएल राहुल को टीम से बाहर करने पर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर किए ऐसे कमेंट्स

kohli_and_kl_rahul.png
कप्तानी में सबसे पहले धोनी
के.एल राहुल ने धोनी को फेवरेट कप्तान बताते हुए कहा कि अगर कप्तानी की बात करें तो सबसे पहले नाम जो इस दौर या पीढ़ी में सामने आता है, वह एमएस धोनी ही हैं। राहुल का कहना है कि उन सभी ने धोनी की कप्तानी में खेला और काफी सारी ट्रॉफी भी। लेकिन जो सबसे बड़ी चीज है उनके प्रति सभी लोगों का सम्मान। उनका कहना है कि धोनी अपने कॅरियर के उतार चढ़ाव के वक्त में किस तरह से विनम्र रहे।
यह भी पढ़ें— नीतीश राणा का खुलासा: धोनी को ‘भगवान’ की तरह मानते हैं पंत, माही से तुलना पसंद नहीं

कोहली अलग तरह के कप्तान
वहीं विराट कोहली के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा कि कोहली एक अलग तरह के कप्तान हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर कोहलील बहुत ही ज्यादा उत्साही हैं। वह 200 की रफ्तार से शुरू करते हैं जबकि आपके लिए ज्यादा से ज्यादा 100 हासिल करना संभव होता है, लेकिन वह 200 पर चीजों को करते हैं। साथ ही राहुल ने कहा कि कोहली में टीम के बाकी 10 खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने की गजब की क्षमता है। वह उन सभी को भी 100 से 200 तक पहुंचाना जानते हैं।

Home / Sports / Cricket News / धोनी फेवरेट कप्तान उनके लिए तो गोली भी खा सकते हैं: के.एल राहुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो