29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश राणा का खुलासा: धोनी को ‘भगवान’ की तरह मानते हैं पंत, माही से तुलना पसंद नहीं

नीतीश राणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पंत ने यहां तक कह दिया था कि वह क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे लेकिन कृप्या करके धोनी से उनकी तुलना बंद करो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 17 Jun 2021, 10:34 AM IST

ms_dhoni_and_rishabh_pant.png

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के बाद 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय टीम से सन्यास ले लिया। 'मिस्टर कूल' के नाम से मशहूर धोनी की फैंस के अलावा क्रिकेटर्स भी काफी इज्जत करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। विराट कोहली सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के दिलों में उनके लिए बहुत सम्मान है। टीम इंडिया के ऋषभ पंत फिलहाल अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में हैं। हालांकि वे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी वजह से उनकी तुलना कई बार धोनी से की जाती है, लेकिन पंत को धोनी से अपनी तुलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हाल ही क्रिकेटर नीतीश राणा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया।

धोनी को भगवान की तरह मानते हैं पंत
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज नीतीश राणा और ऋषभ पंत एक साथ दिल्ली के लिए खेलते हैं। हाल ही नीतीश राणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पंत को धोनी से तुलना पसंद नहीं है। पंत के लिए धोनी भगवान की तरह हैं। हाल ही श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए नीतीश राणा ने बताया कि धोनी से तुलना करने पर पंत भावुक हो जाते हैं। ऋषभ पंत, धोनी को अपना आदर्श मानते हैं।

यह भी पढ़ें— बांग्लदेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन पर लगा था 5 साल का बैन, मां के इलाज के लिए 18 महीने बाद ही की वापसी

'मेरा सबकुछ ले लो लेकिन धोनी से तुलना मत करो'
नीतीश राणा ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि जब पंत की तुलना धोनी से हो रही थी तो पंत काफी भावुक हो गए थे। भावुक होते हुए पंत ने कहा था कि उनका बैट ले लो और सारी चीजें ले लो लेकिन माही भाई से तुलना मत करो। साथ ही राणा ने बताया कि पंत, धोनी को अपना 'भगवान' मानते हैं। नीतीश राणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पंत ने यहां तक कह दिया था कि वह क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे लेकिन कृप्या करके धोनी से उनकी तुलना बंद करो।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अजमल बोले-अश्विन को प्लानिंग के तहत कुछ समय क्रिकेट से दूर रखा गया

सोते-जागते सिर्फ माही को देखना चाहते हैं
इंडिया क्रिकेट से बातचीत में नीतीश राणा ने बताया कि पंत, धोनी को अपना आदर्श मानता है और कई बार तो यह भी कहता है जी कि अगर कभी मुझे सोते और जागते वक्त किसी को देखना होगा तो वह माही भाई होंगे। पंत कहते हैं कि वह इस काबिल नहीं हैं कि लोग उनकी तुलना माही भाई से करें। पंत हाथ जोड़कर कहते हैं कि कृपया करके माही भाई के साथ उकनी तुलना बंद कर दो वह उनके लिए भगवान हैं।