scriptमहिला हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया | Women s Hockey New Zealand beat India 2-1 | Patrika News
क्रिकेट

महिला हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया

अब Indian Women Hockey Team का न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम से 29 जनवरी को मुकाबला होगा।

नई दिल्लीJan 27, 2020 / 03:08 pm

Mazkoor

Rani Rampal

Rani Rampal

ऑकलैंड : भारतीय महिला हॉकी (Indian Women Hockey Team) टीम को न्यूजीलैंड दौरे के अपने दूसरे मैच में सोमवार को न्यूजीलैंड महिला हॉकी टीम से 1-2 की करीबी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड दौरे के अपने पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड डेवलपमेंट स्क्वॉयड को 4-0 से मात दी थी। दौरे पर न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम से भारतीय टीम की यह पहली भिड़ंत थी।

Kobe Bryant Death: हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की मौत, शोक में डूबी दुनिया

पहला क्वार्टर रहा बराबरी का

न्यूजीलैंड की टीम को मैच के तीसरे ही मिनट में पेनाल्टी मिल गया था और इसका पूरा फायदा मेजबान टीम ने उठाया। पेनाल्टी को मेगन हुल ने गोल में बदलकर 1-0 की बढ़त ले ली। लेकिन भारतीय टीम ने इस बढ़त को ज्यादा देर तक नहीं रहने दिया। पहले क्वार्टर के अंतिम मिनटों में पेनाल्टी कॉर्नर पर सलीमा टेटे ने गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

अंतिम मिनटों में गोल खाकर हारी भारतीय टीम

पहला क्वार्टर बराबरी पर समाप्त होने के बाद दूसरा और तीसरा क्वार्टर भी बराबरी पर छूटा। इन दोनों क्वार्टर में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी। चौथा क्वार्टर में भी मुकाबला कांटे का रहा। दोनों टीमों ने गोल करने का काफी जोर लगाया, लेकिन नाकाम रहीं। मैच अब समाप्ति की तरफ बढ़ गया था कि एकदम आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बार फिर हुल ने गोल दाग दिया। इस तरह न्यूजीलैंड हुल के दूसरे गोल की मदद से भारत को 2-1 से हराने में कामयाब रहा।

महिला हॉकी: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने जीत से किया आगाज, 4-0 से दी मात

अगला मैच 29 जनवरी को

अब भारतीय महिला हॉकी टीम का न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम से 29 जनवरी को मुकाबला होगा। इसके बाद वह चार फरवरी को ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम से और फिर इसके अगले दिन पांच फरवरी को एक बार फिर मेजबान न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Home / Sports / Cricket News / महिला हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो