30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराने के लिए भारत ने बनाया खास प्लान, जानें संभावित प्लेइंग 11

INDW vs AUSW Womens T20 World Cup Semifinal : महिला टी20 वर्ल्ड कप के तहत आज शाम 6.30 बजे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग होगी। भारत की बेटियों से आज पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद है। ऑस्ट्रलिया के कमजोर और मजबूत पक्ष को भांपते हुए टीम इंडिया ने इस मैच के लिए विशेष प्लान बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Feb 2023, 12:03 PM IST

womens-t20-world-cup-2023-indw-vs-ausw-semi-final-team-india-plan-and-probable-playing-xi.jpg

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराने के लिए भारत ने बनाया खास प्लान।

INDW vs AUSW Womens T20 World Cup Semifinal : दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेला जा रहा महिला टी20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। आज 23 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी। भारत की बेटियों से आज पांच बार की विश्व चैंपियन और पिछले 22 मैचों से अपराजित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम इंडिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल और टी20 विश्व कप 2020 के फाइनल की हार का बदला लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि हमें ऑस्ट्रेलिया के कमजोर और मजबूत पक्ष के बारे में अच्छे से पता है। इस बार उनसे निपटने के लिए खास रणनीति बनाई गई है।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की कप्तान हरनप्रीत कौर ने कहा है कि भले ही हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला हार गए, लेकिन उससे हमारी टीम में जबरदस्त आत्मविश्वास आया है। अब हमें उनकी कमजोरियाें और मजबूती के बारे में अच्छे पता है। वहीं ऋचा घोष ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बार विशेष रणनीति अपनाई जाएगी। हमने अपनी कमजोरियों पर काम किया है और इसके लिए प्लान भी बनाया है।

शेफाली और हरमनप्रीत खेलनी होंगी बड़ी पारियां

भारतीय महिला टीम को एक बार फिर स्मृति मंधाना से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अगर वह इसमें कामयाब होती हैं तो भारत बड़ा लक्ष्य भी पार कर सकता है। वहीं शेफाली वर्मा ने अभी तक टूर्नामेंट में 24, 8, 28 और 33 रन की पारियां खेली हैं। शेफाली अगर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहीं तो सब पर भारी पड़ सकती है। कप्तान हरमनप्रीत अब कुछ खास नहीं कर सकी हैं। उन्होंने 13, 4, 33 और 16 रन की पारियां ही खेली हैं। अगर वह लय में लौटीं तो किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकती हैं।

रेणुका का साथ देना होगा

वहीं, ऋचा घोष को भी एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को दोहराना होगा। वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजी पक्ष की बात करें तो अभी तक सिर्फ रेणुका सिंह ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में जीतना है ताे पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और दीप्ति शर्मा को भी रेणुका का साथ देना होगा।

यह भी पढ़े - शराब के नशे में भी इस खिलाड़ी ने ठोक डाले 175 रन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहलिा मैकग्रा, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

यह भी पढ़े - भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी किया वनडे टीम का ऐलान, इन तीन दिग्गजों की हुई वापसी