WTC Final India vs Australia : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल की गलतियों को सुधारकर रोहति शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार इस आईसीसी खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। वहीं पहली बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलने जा रही ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी। दोनों ही टीमों के खिलाडि़यों ने इस अहम मैच की तैयारी को लेकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि लंदन के द ओवल में बारिश विलेन बन सकती है। वर्ल्ड वेदर ऑनलाइन के मुताबिक, 7 से 11 जून के बीच बारिश की संभावना है।