6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC फाइनल के लिए भारत जैसी पिच देख ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को लगा गहरा सदमा

WTC Final 2023 : आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गजों के बीच बयानों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान देकर अपनी ही टीम को सदमे में डाल दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 May 2023, 4:37 PM IST

australian-team.jpg

WTC फाइनल के लिए भारत जैसी पिच देख ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को लगा गहरा सदमा।

WTC Final 2023 : टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लंदन पहुंच चुकी है और खिलाडि़यों ने अभ्‍यास भी शुरू कर दिया है। अब सभी की नजर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जाने वाले इस मुकाबले पर टिकी हैं। आईसीसी डब्‍ल्‍यूटीसी का यह दूसरा फाइनल है और दूसरी बार भी टीम इंडिया ने क्‍वालीफाई किया है। इससे पहले 2019-21 का फाइनल भी इंग्‍लैंड में खेला गया था। जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था। इस बार होने वाले फाइनल से पहले दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटरों की ओर से बयानों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान देकर अपनी ही टीम को सदमे में डाल दिया है।


स्टीव स्मिथ ने उम्मीद जताई है कि ओवल की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होगी, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा उनकी टीम को भारत जैसी परिस्थिति का सामना करना होगा। उन्‍होंने कहा कि ओवल क्रिकेट के लिए शानदार है। आउटफील्ड बहुत तेज है। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। उसमें इंग्लैंड की अन्य विकेट की तरह तेजी और उछाल भी मिलती है।

ऑस्‍ट्रेलियाई खेमे की चिंता बढ़ी

स्‍वीव स्मिथ को इस बात की भी चिंता है कि भारत परिस्थितियों और पिच का लाभ उठाने के लिए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है। स्‍टीव स्मिथ का यह बयान ऑस्‍ट्रेलियाई खेमे के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में धोनी को मिलेगी बड़ी जिम्‍मेदारी

भारत में 2-1 से हारा ऑस्‍ट्रेलिया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछला दौरा भारत का ही किया था और चार टेस्‍ट मैचों की बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में हिस्‍सा लिया था। उस सीरीज में उसे 1-2 शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। स्मिथ ने आगे कहा कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत के फैंस अधि‍क होंगे। लेकिन, यह मुकाबला शानदार होगा।

यह भी पढ़ें : WTC फाइनल में टीम इंडिया ने इस बड़े चैलेंज का तोड़ निकाल लिया तो जीत पक्‍की