WTC Final 2023 : टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल खत्म होने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लंदन रवाना हो चुके हैं और खिलाडि़यों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक खेले जाने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं। ऑस्ट्रेलियन दिग्गज जहां टीम इंडिया की कमियां निकालते हुए उसे कमजोर आंक रहे हैं। इसी बीच भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि टी20 से सीधे टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को तैयार करना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उनका दावा है कि टीम इंडिया अगर इस चुनौती से पार पा लेती है तो जीत दूर नहीं है।