Rishabh Pant Comeback : खिलाडि़यों की चोट से जूझ रही टीम इंडिया के लिए लंबे समय बाद अच्छी खबर आई है। बताया जा रहा है कि पिछले साल कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत को अब अपने घुटने की दूसरी सर्जरी नहीं करवानी होगी। पंत को पहले दाएं घुटने की एक और सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पंत की रिकवरी से खुश है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे और अब उन्हें घुटने की दूसरी सर्जरी कराने की आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं अपना रिहैब पूरा करने के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच चुके हैं।