बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि टीम इंडिया किसी भी हालत में पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसी बीच खबर आ रही है कि अब एशिया कप 2023 को श्रीलंका में खेला जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई की ओर से पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल को नकारे जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट की मेजबानी का दावा पेश कर सकता है।
श्रीलंका के अधिकारी फिलहाल अहमदाबाद में
बता दें कि श्रीलंका बोर्ड के अधिकारी फिलहाल अहमदाबाद में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एशियाई क्रिकेट काउंसिल के सदस्यों के समक्ष एशिया कप की मेजबानी का प्रस्ताव पेश कर सकता है। जबकि पीसीबी भी पहले ही साफ कर चुका है कि अगर हाईब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट नहीं हुआ तो वह बहिष्कार करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि एसीसी सदस्य जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : धोनी ने IPL में रचा इतिहास, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड चकनाचूर
ये है पाकिस्तान का हाईब्रिड मॉडल
- एशिया कप 2023 दो चरणों में खेला जाएगा। मेजबान पाक के अलावा भारत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नेपाल की टीम खेलेंगी।