scriptआंध्र प्रदेशः चित्तूर में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 की मौत | 10 killed in road accident in Chittoor in Andhra Pradesh | Patrika News
क्राइम

आंध्र प्रदेशः चित्तूर में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 की मौत

डिवाइडर से टकराने के बाद अन्य वाहनों से टकराई गाड़ी।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती।

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां पर चित्तूर जिले में हुए सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तमाम घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
https://twitter.com/hashtag/AndhraPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक चित्तूर जिले के बंगारूपालेम मंडल की पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद कई अन्य वाहनों से टकरा गया। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जारी है।
बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन का नियंत्रण खो गया और यह कई अन्य वाहनों से टकरा गया। अन्य वाहनों में जा रहे लोग भी दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और तमाम वाहन चालक और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए।
जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Hindi News/ Crime / आंध्र प्रदेशः चित्तूर में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो