
Books demo pic
सूरजपुर। CG books scam: स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बांटे जाने के लिए आई सरकारी पुस्तकों (CG books scam) को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सूरजपुर जिले से प्रकाश में आया है। मामले के संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रथम दृष्टया लिपिक व 2 भृत्यों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मामले के जांच के भी निर्देश दिए हैं।
राजधानी रायपुर में अभी स्कूली बच्चों को बांटे जाने वाली किताबों के कबाड़ (CG books scam) में बेचे जाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि सूरजपुर जिले में भी वैसी ही घटना सामने आई हैं। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं।
गौरतलब है कि स्कूली बच्चों को नि:शुल्क वितरण किए जाने वाले पुस्तकों को कबाड़ (CG books scam) में करीब 30-40 हजार रुपए में बेचे जाने के मामला सामने आया है।
इस पर कार्रवाई करते हुए सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल ने सहायक ग्रेड 2 एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बतरा के पाठ्य पुस्तक गोदाम प्रभारी प्रमोद अमर बेल एक्का के अलावा शासकीय मिडिल स्कूल बतरा के भृत्य अजीत गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य जितेन्द्र साहू को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2021-22 व 2023-24 की गणित, विज्ञान, नैतिक शिक्षा, होमवर्क करने संबंधी किताब लगभग 3500-4000 किलोग्राम को रद्दी पुस्तकों के नाम पर शशिकांत ट्रेडर्स ग्राम बीरपुर सिलफिली के पास बेचकर 35000-40000 रुपए प्राप्त किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर उक्त कार्यवाही की गई है।
निलंबन अवधि (CG books scam) में सहायक ग्रेड-2 शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बतरा भैयाथान प्रमोद अमर बेल एक्का को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिहारपुर ओडग़ी में संलग्न किया गया है। भृत्य अजीत गुप्ता का मुख्यालय विकासखण्ड प्रतापपुर निर्धारित किया गया है।
वहीं निलंबन अवधि में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के भृत्य जितेन्द्र साहू का मुख्यालय शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रामानुजनगर निर्धारित किया गया है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Updated on:
20 Sep 2024, 8:42 PM IST
Published on:
20 Sep 2024, 8:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.