scriptकोरोना टेस्ट के बहाने घर से गायब हुई महिला, पुलिस को फोन पर बोलीं- पति-देवर ने किया गलत | bengaluru woman return home after missing due to physical abuse | Patrika News
क्राइम

कोरोना टेस्ट के बहाने घर से गायब हुई महिला, पुलिस को फोन पर बोलीं- पति-देवर ने किया गलत

-बेंगलुरु ( Bengaluru ) के बोम्मनहल्ली से तीन हफ्ते पहले कोरोना टेस्ट ( Covid-19 Test ) के बहाने एक महिला ( Missing Woman Found ) गायब हो गई थी। -इसके लिए महिला ने दोस्तों के साथ एंबुलेंस का सहारा लिया। -महिला के रहस्यमयी तरीके से गायब होने से हड़कंप मच गया।

Sep 26, 2020 / 05:31 pm

Naveen

bengaluru woman return home after missing due to physical abuse

कोरोना टेस्ट के बहाने घर से गायब हुई महिला, पुलिस को फोन पर बोलीं- पति-देवर ने किया गलत

नई दिल्ली।
बेंगलुरु ( Bengaluru ) के बोम्मनहल्ली से तीन हफ्ते पहले कोरोना टेस्ट ( Covid-19 Test ) के बहाने एक महिला ( Missing Woman Found ) गायब हो गई थी। इसके लिए महिला ने दोस्तों के साथ एंबुलेंस का सहारा लिया। महिला के रहस्यमयी तरीके से गायब होने से हड़कंप मच गया। हालांकि, अब महिला के वापस घर लौट आने से पुलिस ( Police ) और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और देवर से पीछा छुटाना चाहती थी, इसलिए एंबुलेंस का सहारा लेकर गायब हो गई थी।

6 बच्चों की इश्कबाज मां प्रेमी को छोड़ 25 साल बाद पति के पास लौटी, जानिए क्यों?

बेंगलुरू से दिल्ली पहुंची महिला
बोम्मनहल्ली पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि गुरुवार को महिला नई दिल्ली से बेंगलुरू वापस लौट आई। उसने बताया कि वह अपनी इच्छा से गई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने दो दोस्तों और एक निजी एंबुलेंस को किराए पर लेकर पूरी योजना तैयार की। महिला का आरोप है कि उसका पति और उसका देवर दोनों उसके साथ शारीरिक शोषण करते थे। ऐसा बर्ताव पिछले सात महीनों से हो रहा है। महिला ने बताया कि उसने दो लोगों को बिहार से किराए पर लिया, एंबुलेंस का किराया दिया और अपनी बचत से पीपीई किट खरीद ली।

पति-देवर करते थे शारीरिक शोषण
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है ये महिला दिल्ली में ग्राहक सेवा केन्द्र में कार्य करती है। बोम्मनहल्ली जोन के विशेष अधिकारी कैप्टन पी मणिवन्नन ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसके पति और देवर ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस मामले में अर्चना के ससुराल के लोगों का अभी कोई बयान नहीं आया है। वह कोविड-19 का परीक्षण कराने का बहाना बनाकर दोस्त की मदद से घर से भाग निकली थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कोविड-19 परीक्षण से संबंधित नहीं था।

सारा और श्रद्धा ने एनसीबी को बताया ड्रग्स लेते थे सुशांत सिंह राजपूत

पुलिस को खुद किया फोन
रिपोर्ट के मुताबिक, चार सितंबर को महिला की रहस्मयी तरीके से गायब होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद महिला ने इंस्पेक्टर रविशंकर को फोन किया और बताया कि उसने अपनी इच्छा से घर छोड़ा है और वो वापस घर नहीं जाना चाहती क्योंकि उसका पति और पति का भाई कथित तौर पर उसे मारते हैं। पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर ने कहा कि महिला ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।

Home / Crime / कोरोना टेस्ट के बहाने घर से गायब हुई महिला, पुलिस को फोन पर बोलीं- पति-देवर ने किया गलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो