दुर्गा पूजा में जहां सब लोग कुंवारी कन्या की पूजा करते हैं, उसी दिन एक बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की इस घटना से लोगों में गुस्से का भाव है। मिली जानकारी के अनुसार 12 साल की बच्ची अपनी 3 सहेलियों के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रही थी। रास्ते में नाबालिग छात्रा को अगवा कर तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन आरोपी उसे सड़क से उठाकर जंगल की ओर ले गए। फिर बारी-बारी से रेप किया।