दिल्ली में 8 साल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के HIV संक्रमित होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। ये मामला सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी कर उन सभी मामलों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है, जिसमें पीड़ितों व आरोपियों के HIV टेस्ट किए गए हैं। वहीं जिनका HIV टेस्ट नहीं हुआ है उन सभी पीड़िताओं व आरोपियों के HIV टेस्ट कराने की सिफारिश की है, जिससे HIV (Human immunodeficiency virus) संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।