दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान सोनिया गांधी के भावुक होने से जुड़े बयान पर शिंदे ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने देश की बड़ी राजनीतिक और ऐतिहासिक घटनाओं को हमेशा भावनात्मक रूप से लिया है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद हो या ऑपरेशन ब्लू स्टार, इन घटनाओं को लेकर परिवार के मन में भावनाएं और दर्द रहा होगा। शिंदे के मुताबिक, एक तरफ भावनाएं थीं तो दूसरी तरफ जिम्मेदारी का एहसास भी था।