29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्देशक Mahesh Manjrekar से अंडरवर्ल्ड डॉन Abu Salem के नाम से मांगे 35 करोड़ रुपए, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Bollywood Director और Actor Mahesh Manjrekar को आया Uderworld से फोन फोन करने वाले ने खुद को बताया Abu Salem का आदमी, धमकी देते हुए मांगे 35 करोड़ Anti-Extortion Cell ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
bollywood director Mahesh Manjrekar

बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड से आया फोन

नई दिल्ली। बॉलीवुड ( Bollywood ) में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) केस में रोजाना नए मोड़ सामने आ रहे हैं तो वहीं अब अंडरवर्ल्ड ( Underworld ) का साया एक बार फिर मंडराने लगा है। ताजा मामला निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर से जुड़ा है। महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक शख्स ने फोन किया। इस शख्स ने डायरेक्टर से 35 करोड़ रुपए की मांग की।

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की सबसे बड़ी चेतावनी, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी जोरदार बारिश

दाऊद की 27 साल छोटी गर्लफ्रेंड मेहविश हयात ने तोड़ी चुप्पी, जानें मोस्ट वांटेड से संबंधों को लेकर क्या दिया जवाब

बॉलीवुड पर एक बार अंडरवर्ल्ड का साया मंडरा रहा है। डॉन अबू सलेम के नाम पर डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर को एक शख्स ने फोन किया और धमकी देते हुए 35 करोड़ रुपये मांगे।

मुंबई पुलिस ने बताया कि महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति ने धमकी भरे फोन किए और उनसे जबरन वसूली के तौर पर 35 करोड़ रुपये मांगे। खास बात यह है कि एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक धमकी भरे फोन कॉल के बाद महेश मांजरेकर ने दादर पुलिस स्टेशन से शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद केस को एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन कॉल बुधवार दोपहर को आया है। इस फोन को करने वाले शख्स ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का आदमी बताया। धमकी देते हुए इस शख्स ने मांजरेकर से 35 करोड़ रुपए की मांग की। यही नहीं रकम ना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को भी कहा।

पुलिस ने बताया कि जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र 34 वर्ष है। पूछताछ में ये भी बात सामने आई है इस शख्स का अबू सलेम से कोई संबंध नहीं है। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है।

आपको बता दें कि अपने निर्देश और अभिनय के दम पर महेश मांजरेकर बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बना चुके हैं। उनकी निर्देशित फिल्में वास्तव, अस्तित्व, कुरुक्षेत्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। वहीं महेश ने अपने अभिनय से सलमान खान स्टारर फिल्म वांटेड, बॉडीगार्ड और रेडी जैसी फिल्मों में भी खूब तारीफ बंटोरी। मांजरेकर मराठी फिल्में भी बना चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग