scriptदिल्ली कैंट: सेना के मेजर पर नौकरानी से रेप का आरोप, मामला दर्ज | Delhi Cantt: A case of rape, maid lodged by maid on army Major | Patrika News
क्राइम

दिल्ली कैंट: सेना के मेजर पर नौकरानी से रेप का आरोप, मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने सेना के एक मेजर के खिलाफ नौकरानी के साथ कथित दुष्‍कर्म मामले में केस दर्ज किया है।

Sep 30, 2018 / 12:28 pm

Dhirendra

rape

दिल्ली कैंट: सेना के मेजर पर नौकरानी से रेप का आरोप, मामला दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सेना के एक मेजर के खिलाफ नौकरानी के साथ कथित दुष्‍कर्म के मामले में केस दर्ज किया है। मेजर के खिलाफ दिल्ली कैंट पुलिस ने डेढ़ महीने बाद केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मेजर पर आरोप है कि उसने घरेलू नौकरानी के पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ 12 जुलाई को रेप किया गया था जब उसका पति नहीं था।
महिला ने बताया जान को खतरा
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद महिला अपने ससुराल चली गई थी लेकिन उसका पति वहीं ठहर गया था। उसने आरोप लगाया कि उसी महीने में मेजर ने उसे फोन करके बताया कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद उसने पुलिस को संपर्क किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने और अपने बेटे के जान को लेकर भयभीत है। लेकिन पुलिस ने उस समय मामला दर्ज नहीं किया।
मेजर को समन जारी
महिला की शिकायत और कोर्ट के निर्देशों के बाद मेजर के खिलाफ दिल्‍ली कैंट पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (रेप), 354 (छेड़छाड़), 323 (नुकसान पहुंचाना) और 506 (धमकाना) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आरोपी को समन किया है और जांच में सहयोग करने को कहा है।
यूपी रहने वाली है पीडि़ता
पीडि़ता संबल (उत्‍तर प्रदेश) की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया है कि वह और उसके पति दिल्‍ली कैंट के अर्जुन विहार में मेजर की कोठी में तीन महीने से काम कर रहे थे। हमें रहने के लिए सर्वेंट क्‍वार्टर में जगह दिया गया था। 12 जुलाई की रात दस बजे मेजर ने पति को फ्रीज बेचने को भेज दिया। उसके बाद मेजर ने मुझे रूम में आने को कहा। मना करने पर मेरे साथ मारपीट की और कमरे में ले गया। जब पति वापस आए तो मेजर की हरकतों को देख लिया। विरोध करने पर पीटा और धमकी दी कि एक भी शब्द बोला तो गोली मार दूंगा। महिला ने बताया मेजर ने मेरी भी पिटाई की थी। मैं बेहोश हो गई थी। जब होश आया तो मेजर बैठा था और मुझे धमका रहा था। वहां से निकलकर मैं पास में नंद के घर के चली गई। उसी दिन रात साढ़े बारह बजे मेजर वहां आया और बताया कि मेरे पति ने सुसाइड कर लिया है। मेरे पति सुसाइड नहीं कर सकते, उनकी हत्या हुई है।

Home / Crime / दिल्ली कैंट: सेना के मेजर पर नौकरानी से रेप का आरोप, मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो