scriptदो बार बेची गई शादीशुदा महिला, फिर कई लोगों ने किया दुष्कर्म, बेचने वाले का नाम सुनते ही सन्न रह गए लोग | husband sold wife | Patrika News
क्राइम

दो बार बेची गई शादीशुदा महिला, फिर कई लोगों ने किया दुष्कर्म, बेचने वाले का नाम सुनते ही सन्न रह गए लोग

एक शादीशुदा महिला की कई बार बोली लगाई गई।

नई दिल्लीSep 03, 2018 / 12:35 pm

Kaushlendra Pathak

rape

दो बार बेची गई शादीशुदा महिला, फिर कई लोगों ने किया दुष्कर्म, बेचने वाले का नाम सुनते ही सन्न रह गए लोग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से हरियाणा में काफी सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नूंह जिले में एक शादीशुदा महिला की दो बार बोली लगी। इतना ही नहीं कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। वहीं, जब मामले का खुलासा हुआ और आरोपी का नाम सामने आया तो सब सन्न रह गए। दरअसल, आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है।
कई लोगों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला की शादी सात साल पहले राहुल (काल्पनिक नाम) से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में महिला ने जब अपने पति को बताया तो उल्टा पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि इस घटना के कुछ दिन बाद राहुल उसे गुरुग्राम लेकर आ गया। यहां उसने एक व्यक्ति के साथ मिलकर पत्नी से वेश्यावृत्ति कराई। यह सिलसिला आए दिन होता रहा। इससे आहत होकर महिला ने अपने पिता को बुला लिया और पश्चिम बंगाल में अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद पति बहला-फुसलाकर फिर अपने साथ ले आया। इसके बाद राहुल अपनी पत्नी को लेकर रेवाड़ी चला गया। यहां भी राहुल ने अपनी पत्नी को एक और व्यक्ति को बेच दिया और अपने नूंह खंड गांव वापस चला आया। पत्नी को रेवाड़ी में बेचने के बाद खरीदार ने चार हजार रुपए लेकर आठ आदमी से सामूहिक दुष्कर्म करा दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो लोगों ने कहा कि तेरे पति को रुपए देकर खरीदा है।

कुछ दिन महिला यह अत्याचार सहती रही। इसके बाद एक दिन मौका पाकर वो घर से भाग गई और सीधे थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। रेवाड़ी पुलिस ने शिकायत मिलने पर जीरो एफआइआर दर्ज कर ली। यह मामला नूंह जिले का होने के कारण एसपी रेवाड़ी ने नूंह पुलिस को जांच के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर कई आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Home / Crime / दो बार बेची गई शादीशुदा महिला, फिर कई लोगों ने किया दुष्कर्म, बेचने वाले का नाम सुनते ही सन्न रह गए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो