scriptपति पर था अवैध संबंध का शक, पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम | Husband was suspicious of illegal relation to other woman, wife committed to the horrific incident | Patrika News
क्राइम

पति पर था अवैध संबंध का शक, पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

एक महिला ने शक के आधार पर एक ऐसा खौफनाक वारदात को अंजाम दिया जो दिल दहलाने वाला है।

नई दिल्लीJan 22, 2019 / 03:12 pm

Anil Kumar

पति पर था अवैध संबंध का शक, पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

पति पर था अवैध संबंध का शक, पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

भुवनेश्वर। शक एक ऐसी बीमारी है, जिससे यदि कोई इंसान ग्रसित हो जाए तो उसका पूरा जीवन और परिवार बर्बाद हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक मामला ओडिशा के नबरंगपुर जिले से आया है। जहां पर एक महिला ने शक के आधार पर एक ऐसा खौफनाक वारदात को अंजाम दिया जो दिल दहलाने वाला है। दरअसल शादी के बाद अवैध संबंध के शक में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। गंभीर हालात में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।

ओडिशा: सरकारी हॉस्टल की तीन नाबालिग गर्भवती, एक लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह खौफनाक वारदात को ओडिशा के नबरंगपुर जिले के एक गांव में अंजाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला को पिछले कई दिनों से अपने पति पर शक था कि उसके किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसलिए वह उसके करीब नहीं आता है। इस बात से वह इतनी बुरी तरह से विचलित हो गई कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मन बना लिया। बाताया जा रहा है कि बीती रात जब उसका पति सो रहा था तभी एक तेज धारदार चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इससे शख्स लहूलुहान हो गया। शख्स दर्द के से चिल्लाने लगा। रात को चिल्लाने की आवज सुनकर डब पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो यह मंजर देख सबके होश उड़ गए। आनन-फानन में घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ओडिशा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की बढ़ोतरी, 48 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

आपको बता दें कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने अपने गुनाह को कबूल करते हुए पुलिस ने बताया है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है। उससे शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसलिए उन्होंने ऐसा खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जो बहुत ही शर्मनाक और खौफनाक थी।

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Crime / पति पर था अवैध संबंध का शक, पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो